भागलपुर

कर्पूरी ठाकुर शोषितों व पिछड़ो के थे मसीहा : राजद ।। Inquilabindia

नवगछिया। जिला राजद कार्यालय नवगछिया में गुरुवार को राजद की ओर से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर याद किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान एवं युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू एवं संचालन युवा राजद जिला प्रवक्ता शुभम यादव ने किया। मुख्य अतिथि जिला महासचिव संजय मंडल सहित राजद नेताओं द्वारा समाजवाद के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। नेताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।गोष्ठी में उनके विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने कभी जातिवादी राजनीति नहीं की। शोषित, दलित एवं पिछडे़ समाज की लड़ाई लड़ते हुए वह कई बार जेल गए। संजय मंडल, शुभम यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर आजीवन समाजवाद की लड़ाई लड़े और जन से जननायक हुए। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। वह बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीति में इतना लंबा सफर बिताने के बाद जब उनका निधन हुआ तो उनके नाम से एक मकान तक नहीं था। कार्यक्रम के अंत मे ओमप्रकाश मंडल को रंगरा चौक का युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर जिला महासचिव संजय मंडल, जिला उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला महासचिव सौगंध साह, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, मुनव्वर आलम, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद मोहिद्दीन, संतोष मंडल, कार्यालय सचिव गौरी शंकर यादव, मोहम्मद मुख्तार शाह, गणेश यादव, प्रिंस मंडल ,जयनंदन यादव, दिनेश ठाकुर व अन्य कई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button