भागलपुर

यात्रियों से भरी ऑटो पलटी आधा दर्जन से अधिक यात्री हुए जख्मी

नवगछिया। झंड़ापुर ओपी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 31 भारत पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार यात्रियों से भरी एक टेंपु असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया से ऑटो पर आधा दर्जन से अधिक यात्री नारायणपुर बिहपुर क्षेत्र के लोग सवार थे। तीन चार यात्रियों को चोट आई है। अन्य सभी को आंशिक चोट है। जख्मी सोनी कुमारी 21 वर्ष पति प्रवेश कुमार वैसी नवगछिया, लुखो चौरसिया 55 वर्ष समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर झंडापुर ओपी पुलिस ने पहुंच कर सभी घायलों को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घायल सोनी कुमारी ने बताया कि यह दुर्घटना चालक के लापरवाही के कारण हुआ है। वह दूसरे वाहन से रेस लगा रहा था और ऐसा लग रहा था कि वह नशे में है। चालक को यात्री द्वारा तेज नहीं चलने को लेकर कहा गया था लेकिन चालक ने किसी की बात नहीं मानी और दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में विशेष क्षति होने की कोई सूचना नहीं मिली है। झंड़ापुर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने कहा, मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button