खेलभागलपुर

ताइक्वांडो फाइटर क्लब के खिलाड़ियों द्वारा 5 सितंबर को केक काटकर धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। शिक्षक दिवस के अवसर पर ताइक्वांडो फाइटर क्लब के खिलाड़ियों द्वारा 5 सितंबर रविवार को केक काटकर धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस शिक्षक दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सह प्रशिक्षक जेम्स फाइटर को ताइक्वांडो खिलाड़ियों के द्वारा सम्मानित किया गया । ताइक्वांडो प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा अपने गुरुजनों का सम्मान करें उनका आदर करें और उनके बताए हुए रास्ते पर चलें तभी आगे चलकर आपको लक्ष्य प्राप्त होंगे क्योंकि शिक्षक हमेशा अपने छात्रों का प्रगति चाहते हैं और अपने परिवार का और अपने देश का नाम रोशन करें इस कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी गौतम यादव एवं पिंटू यादव कर रहे थे इस शुभ अवसर पर समाजसेवी रामसेवक भगत ,संजय यादव ,ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रियांशु कुमार ,अर्जित कुमार ,अभिनव कुमार ,सक्षम सागर, अनन्या कुमारी,मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी ,खुशी कुमारी ,वैष्णवी कुमारी, आदिति कुमारी ,पूर्वी राज ,सृष्टि राज, तान्या कुमारी, जिया कुमारी, हर्ष कुमार, शिवम कुमार ,साकेत यादुका, पीयूष कुमार आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button