भागलपुरराजनीति

JDU के द्वारा “टिकाऊ खेती खुशहाल किसान” वर्चुअल सम्मेलन किया गया।।

रवींद्रनाथ ठाकुर नवगछिया। 4 जुलाई को बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के द्वारा”टिकाऊ खेती खुशहाल किसान”विषय पर पार्टी के द्वारा राज्य स्तरीय वर्चुअल सम्मेलन किया गया।
इस सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा कार्यक्रम को संबोधित किय।
किसानों की वर्तमान चुनौतियों के बीच अधिक सामर्थ्य और खुशहाल बनाने तथा बिहार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व मैं कृषि के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है।
भागलपुर जदयू जिला अध्यक्ष श्री पंचम श्रीवास्तव जी ने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार के शासनकाल में किसानों की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है अब बिहार में किसानों की खेती के लिए 24 घंटा बिजली सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई गई है।
इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं बिहार के अन्य लोग उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ओझा , जिला मीडिया प्रभारी कुणाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय साह, ओम भास्कर , व्यवसयिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता,कुणाल रत्नप्रिया, धीरेंद्र भगत, इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button