भागलपुर
गणतंत्र दिवस के मौके पर वैक्सीनेशन कर्मी को किया सम्मानित ।। Inquilabindia

नवगछिया पीएचसी अंतर्गत वैक्सीनेशन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों एएनएम, वेरीफायर एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने पीएचसी परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी दास, डॉ विनय कुमार, डॉ देवव्रत कुमार, बीएचएम ओम कुमार गुप्ता, बीसीएम सुमित कुमार, बीएमईए चंचल कुमार सिंह, विजय कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।




