भागलपुर

गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ।।

गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ।।

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान मे नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र भागलपुर द्वारा ग्राम स्तरीय गंगादूत प्रशिक्षण कार्यशाला पटना विद्यालय परिसर क्षेत्र इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर में आयोजित किया गया। उद्घाटन जिला परियोजना अधिकारी पीयूष वाजपेई, नारायणपुर लक्ष्मीपुर के मुखिया संजय मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी पीयूष वाजपेई, प्राचार्य मनोज कुमार भारती, उपसरपंच निरंजन यादव, कुमार गौतम, निशांत घोष आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जिला परियोजना अधिकारी ने नमामि गंगे परियोजना के विषय में विस्तारपूर्वक वर्णन किया तथा किए जा रहे कार्यों का विडियो प्रेजेंटेशन द्वारा प्रसारित किया गया। गंगा संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों से चर्चा किया गया।कुमार गौतम द्वारा जल प्रदूषण, प्रभाव एवं नियंत्रण के विषय के साथ-साथ आर्सेनिक तथा फ्लोराइड युक्त जल की अधिकता से होनेवाले रोग के विषय पर बताया गया। निशांत घोष ने सोशल मीडिया कार्यशाला तथा मनोज कुमार भारती ने स्वयंसेवक के योगदान एवं युवाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक व व्यवहारिक परिवर्तन लाने में योगदान पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार राज, मिथलेश कुमार एवं सचिन कुमार ने नेहरू युवा केन्द्र में स्वयंसेवक की भूमिका तथा पदयात्रा, शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रम का संचालन किया तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर गंगा की स्वच्छता में योगदान देने हेतु आग्रह किया गया। प्रतिभागियों द्वारा राहुल कुमार राज के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक का भी विमोचन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button