भागलपुर

जिलाधिकारी भागलपुर ने वीडियो सुल्तानगंज नवल किशोर ठाकुर के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया

अमरजीत सिंह संवाददाता भागलपुर

सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी नवल किशोर ठाकुर की ब्रेन हेमरेज होने से रात्रि 8:30 बजे मौत हो गई। जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन ने इस आकस्मिक निधन पर काफी शोक व्यक्त किया और जिलाधिकारी का कहना हुआ कि उनकी आत्मा को शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं और साथ ही सरकारी जो भी सुविधाएं उनके परिवार को मिलनी चाहिए वह मैं जल्द से जल्द दिलाने का काम करूंगा और भागलपुर क्षेत्र के लिए उनका अचानक जाना अपूरणीय क्षति है और जिलाधिकारी भागलपुर ने यह भी कहा कि सुल्तानगंज वीडियो नवल कुमार ठाकुर के छोटे बच्चे हैं उसके लिए भी हम सभी भागलपुर प्रशासन जरूर ध्यान रखेंगे। बताते चलें कि वीडियो नवल किशोर ठाकुर 3अगस्त 2020 को सुल्तानगंज प्रखंड में अपना योगदान दिए थे 4 दिन पूर्व उनके स्थानांतरण का लेटर जारी हो चुका था लेकिन अभी किसी को पदभार नहीं दिया गया था। वही घटना के बाद भाई, साला ,पत्नी तथा मां का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी लाल बहादुर,अंचल इस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर, कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शाहकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिलाधिकारी तथा सभी पंचायत प्रतिनिधि पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दे रहे हैं। जिलाधिकारी भागलपुर ने यह भी जानकारी दी कि कुछ ही दिन पहले कोरोना से ग्रसित होकर ठीक हुए थे, उनका डायलिसिस भी चल रहा था सब कुछ ठीक चल रहा था परंतु अचानक ब्रेन हेमरेज से उनका निधन काफी दुखद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button