3 जनवरी की चोरी का पर्दाफाश! भागलपुर पुलिस ने डेढ़ लाख नकद और जेवर संग तीन को दबोचा

1775386084931

भागलपुर में चोरी के एक चर्चित मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। विशेष अभियान के तहत इशाकचक थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

img 20251223 wa00325294123642937209594


बताया गया कि 3 जनवरी 2026 को बबली कुमारी ने घर में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नीतीश कुमार मंडल और संजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया।


दोनों की निशानदेही पर चोरी के जेवर खरीदने वाले व्यवसायी दिनेश प्रसाद को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, हनुमानी, नोजपिन, नथ, कानबाली और चांदी के पायल समेत कई आभूषण बरामद किए हैं।
मामले की जानकारी सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *