भागलपुर

टीएनबी कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, नामांकन शुल्क माफी पर बनी सहमति

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत टीएनबी कॉलेज में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्रों ने नामांकन शुल्क माफी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।


छात्रों का आरोप था कि छात्राओं एवं एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क नामांकन संबंधी आधिकारिक आदेश जारी होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा उसे लागू नहीं किया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि आदेश की जानकारी विलंब से मिलने के कारण कई छात्र-छात्राएं पूर्व में ही शुल्क जमा कर नामांकन करा चुके हैं, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।
प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल की कॉलेज प्राचार्य के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान प्राचार्य ने छात्रों की मांगों पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि छात्राओं तथा एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों का नामांकन निशुल्क किया जाएगा। साथ ही पूर्व में शुल्क जमा कर चुके छात्रों की राशि वापस करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।


आंदोलन में एबीवीपी के मंत्री लक्ष्मण कुमार, अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button