राजनीति

बिहार में अगर कोई भी क्षेत्र जिला बना तो सबसे पहला नंबर नवगछिया का होगा – सुशील मोदी

रिपोर्ट—शयामानंद सिह भागलपूर

भागलपूर के नवगछिया मे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भागलपुर से पटना जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर कहा कि अगर बिहार का कोई भी क्षेत्र जिला बनेगा तो पहला नंबर नवगछिया का ही होगा. श्री मोदी ने कहा कि भागलपुर में हवाई सेवा बहाल हो इसके लिये वे पहल करेंगे. कटाव बहुत बड़ी समस्या है. उनके संज्ञान में है. बचाव कार्य किये जा रहे हैं. पटना वापसी के क्रम में सुशील मोदी दिवंगत भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल के नवगछिया स्थित आवास पर गए और उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. श्री मोदी ने कहा कि कौशल जी उनके काफी नजदीकी रहे हैं, उनके असमय ही चले जाने का उन्हें काफी मलाल है. इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, भागलपुर जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, भागलपुर जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, गुलाबी दा, नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर आलोक सिंह, महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, सूरज महतो, उत्तम मंडल, रंजीत झा, रवीश भारती, सुबोध ठाकुर, मुन्ना आलम, समेत कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button