भागलपुर

इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

बिहपुर – सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को बिहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो 22 मार्च का बताया जा रहा है, जिसमें एक युवक इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहपुर थाना क्षेत्र के बड़ी निवासी मो. सालीकुद्दीन के पुत्र साहिद आलम को गिरफ्तार किया।

भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी हथियार के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 125 बीएनएस और 25(9) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button