भागलपुर

भूत-प्रेत के खौफ में गई जान: शादी के एक महीने बाद युवक ने की खुदकुशी

“भूत-प्रेत के खौफ में गई जान: शादी के एक महीने बाद युवक ने की खुदकुशी, परिजनों का दावा—’साया ले डूबा जिंदगी'”

भागलपुर के पिस्ता गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय युवक सोनू ने आत्महत्या कर ली। महज एक महीने पहले ही उसकी शादी सहरसा की अंजली कुमारी से हुई थी। परिवार और रिश्तेदारों के अनुसार, युवक लंबे समय से मानसिक तनाव और “भूत-प्रेत के साए” से परेशान था।

सोनू के पिता सुबोध चौधरी ने बताया कि उनका बेटा कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। उन्होंने कहा, “जब उसके ऊपर साया चढ़ता था, वह खुद पर नियंत्रण खो देता था और मौत की ओर दौड़ पड़ता था।”

घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पिता अपने नीरा व्यवसाय में व्यस्त थे और मां दुकान पर बैठी थीं। तभी सोनू ने अकेले में अपनी जान ले ली।

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, गांव में इस रहस्यमय मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं—क्या यह मानसिक बीमारी थी या वाकई कोई परालौकिक ताकत?

परिजनों की आंखें अभी भी बेटे के असमय चले जाने की पीड़ा से नम हैं, और सवाल अब भी खड़ा है: अगर भूत-प्रेत नहीं, तो क्या था वो जो सोनू को हर बार मौत की दहलीज तक ले जाता रहा ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button