देशउत्तरप्रदेश

भाजपाइयों ने निकाली पट्टी में तिरंगा यात्रा राष्ट्रवाद से सराबोर हुआ पट्टी नगर ।

प्रतापगढ़ /यूपी । आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पट्टी नगर में शनिवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज के साथ डीजे पर बजती हुई राष्ट्रभक्ति की गीतों से लोग राष्ट्रवाद से सराबोर हो गए । राष्ट्रवाद का ऐसा अद्भुत नजारा देखकर लोग उत्साहित नजर आए। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम पट्टी नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा की अगुवाई में किया गया।
पट्टी चमन चौक पर शनिवार 11:00 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने पूर्व नगर अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी बिंग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का जयकारा करते हुए आगे बढ़े । डीजे की धुन पर बज रहे गीत के पीछे पीछे महिला पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सदस्य एकल विद्यालय परिवार के साथ यात्रा चमन से निकलकर रायपुर रोड से होते हुए रामचरित्र वर्मा के आवास पर पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
वहां से तिरंगा यात्रा पट्टी चौक से होते पूरे पट्टी नगर में भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा का पट्टी ब्लाक सभागार में समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पट्टी ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह पप्पू सिंह, बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह, ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव, तहसीलदार मनोज कुमार राय, प्रतिनिधि विनोद पांडे, नगर अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल, भाजपा नेता सनी जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, विपिन सिंह, राना सिंह, कुंवर प्रशांत सिंह, भाजपा नेता अशोक जायसवाल ,प्रधान रामआसरे शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि निशा कांत मिश्र, राकेश सिंह,बुदुल सिंह,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा मंडल के सभी अध्यक्ष और ग्राम प्रधान, पट्टी नगर के वार्ड सभासद व्यापारी तथा सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के आयोजक राम चरित्र वर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button