भागलपुर

किसान नेता गौरव राय ने बीती रात तेज आंधी में मक्का और केला फसल बर्बाद, पर मुआवजे की मांग InquilabIndia

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमण्डल सहित आसपास के क्षेत्रों में बीती रात में आई तेज आंधी के कारण केलांचल के नाम से मशहूर नवगछिया अनुमंडल में केला और मक्का के किसानों को भयंकर क्षति हुई है सैकड़ो एकड़ में लगी केला की फसल पूर्णतया बर्बाद हो गयी ।

Screenshot 20210409 172109 1

केला किसानों को फसल क्षतिपूर्ति मिले इसके लिए ख़रीक उत्तरी जिला पार्षद गौरव राय ने भागलपुर के जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा से फोन पर बात कर किसानों को समस्या से अवगत कराया एवं किसानों को मुआवजा देने की बात की । जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि वे केला की फसल की क्षति का आकलन कर जिला पदाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेज देंगे ।

WhatsApp Image 2021 03 25 at 08.33.15

श्री राय ने कहा केला के किसानों को मुआवजा मिले इसके लिए जल्दी ही वे किसानों की समस्या को लेकर जल्द ही सूबे के कृषि मंत्री से भी मिलेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button