ABVP ने आगामी योजना को लेकर बैठक किया।। InquilabIndia

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परबत्ता नगर इकाई द्वारा आगामी योजना को लेकर किया गया बैठक जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस 9जुलाई से मिशन आरोग्य संजीवनी के तहत पूरे परबत्ता नगर इकाई में 2000 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया इस बैठक की अध्यक्षता अभाविप के जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक नवनीत कुमार मिश्र ने किया और उन्होंने कहा कि सभी जन सामान्य को यह समझना होगा कि पर्यावरण के बचाव हेतु वृक्षारोपण अतिआवश्यक है। उन्होनें कहा कि वृक्षारोपण से धरती पर ग्रीन हाउस गैस व अन्य असाध्य किरणों से बचाव तो होगा ही साथ ही वृक्षों के लगने से पर्यावरण में कई अन्य बदलाव भी आयेगें। उन्होनें कहा कि हर व्यक्ति अपने आस-पास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये तथा उसका संरक्षण करें तो हम भारत मंे विश्व पर्यावरण स्तर पर एक स्तम्भ भी स्थापित कर सकते है और यही सरकार की भी मंशा है। इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला संयोजक कृष्णकांत झा थे मौके पर बालकृष्ण, छोटू कुमार मिश्र, निखिल मिश्र, मोहन, रितिक, अमित, सूरज, आदि उपस्थित थे
