भागलपुर
बिहपुर के ज्ञानदेव मनोनीत हुए चयनकर्ता ।।

बिहपुर के ज्ञानदेव मनोनीत हुए चयनकर्ता ।।
नवगछिया। आगामी 30 नवंबर से एक दिसंबर तक जीबी कॉलेज नवगछिया में अंतर महाविद्यालय महिला/पुरुष बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगा।

जानकारी देते हुए महाविद्यालय के क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर विश्व विद्यालय टीम के लिए बिहपुर निवासी सह नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के सचिव सह राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार को उर्पयुक्त प्रतियोगिता के कालेज टीम का चयनकर्ता तिलकामांझी भागलपुर युनिर्वसिटी स्पोर्टस काउंसिल के सेक्रेटी सुनील कुमार सिंह ने मनोनीत किया है।

इधर दिव्य प्रियदर्शी ने ज्ञानदेव से उक्त प्रतियोगिता सफल संचालन में सहयोग करने को भी कहा है।




