Uncategorizedभागलपुर

दबंगों द्वारा नींबू चोरी के आरोप में युवक पर धारदार हथियार से मारपीट मामले में एक प्राथमिकी अभियुक्त नरेश सिंह गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। बीते शुक्रवार को बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर पुवारी बहियार में स्थानीय निवासी राजीव उर्फ बुचो सनगही के 25 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार की बभनगामा के शिबो सिंह समेत 5 दबंगो ने मिलकर नींबू चोरी के आरोप में धारदार हथियार से बेरहमी से पिटाई की खबर सन्मार्ग में प्रकाशित होने के अगले ही दिन पीड़ित पिता के बयान पर बिहपुर थाने में कांड दर्ज हुई। वही कांड दर्ज होते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बिना देर किए बभनगामा में छापेमारी कर कांड में शामिल प्राथमिकी अभियुक्त नरेश सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि विगत शुक्रवार को घटना होने के बाद इस मामले को दबंगो ने पैसे के बल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिलाकर दबाने का प्रयास किया था। इनलोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को नही दिया। शनिवार देर शाम यह मामला नवगछिया सन्मार्ग संवाददाता को मिलते ही अगले दिन खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हड़कत में आई। खबर का असर हुआ कि इधर भागलपुर में पुत्र का इलाज करा रहे पीड़ित पिता बुचो ने जब सन्मार्ग में छपी खबर को देखा तो हिम्मत जुटाई और रविवार देर शाम बिहपुर थाना पहुंचकर कांड दर्ज कराया। वही बिहपुर पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्यवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त नरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • युवक की हालत में नही हुआ है सुधार: माँ और पत्नी का रोरोकर है बुरा हाल
  • दबंगो के मार से बुरी तरह घायल हुए राजीव उर्फ बुचो सनगही के पुत्र पुरुषोत्तम के स्वास्थ्य में कोई सुधार नही हो रहा है। उसकी हालत अब भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टर ने कहा है धीरे धीरे ठीक होने में समय लगेगा। पुरुषोत्तम का कमर से निचे का भाग काम नही करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button