बिहारराजनीति

मधुबन सीट से कांग्रेस की मजबूत दावेदारी, पुष्कर सिंह ने ठोकी ताल!


राजेपुर नवादा (पूर्वी चंपारण): बिहार की राजनीति में कांग्रेस की खोई हुई जमीन को वापस हासिल करने की कोशिशें तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में मधुबन विधानसभा से कांग्रेस के सक्रिय और ज़मीनी नेता पुष्कर सिंह ने जोरदार दावेदारी पेश की है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साफ किया कि मधुबन कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है और यह विधानसभा राज्य को स्वास्थ्य मंत्री तक दे चुकी है।

उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार और बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारु के स्पष्ट निर्देश हैं कि वही नेता टिकट पाएगा जो धरातल पर सक्रिय है और जनता के बीच लगातार कार्य कर रहा है।

शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मधुबन विधानसभा से ताल्लुक रखने वाले पुष्कर सिंह बीते 13 वर्षों से NSUI, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस मीडिया विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्र में पकड़ उन्हें बाकी दावेदारों से अलग बनाता है।

पुष्कर सिंह ने कहा,

“मुझे पूर्ण विश्वास है कि गठबंधन में मधुबन सीट कांग्रेस के खाते में आएगी और पार्टी मुझे यहां से टिकट देकर क्षेत्र की जनता की सेवा का मौका देगी। मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क में जुटा हूं।”

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यदि कांग्रेस मधुबन सीट पर गंभीर है और संगठनात्मक मजबूती को तरजीह देती है, तो पुष्कर सिंह का नाम सबसे प्रबल दावेदारों में शामिल माना जा रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुष्कर सिंह की वर्षों की मेहनत टिकट में तब्दील होती है या नहीं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button