भागलपुर

सुलतानगंज अगुवानी पुल निर्माण होने पर अब्जुगंज ग्रामवासियों ने छठवर्ती महिलाओं को एप्रोच पथ नहीं होने पर किये धरना प्रदर्शन।

संतोष राज कि रिपोर्ट।सुलतानगंज

भागलपुर सुलतानगंज अगुवानी पुल निर्माण होने पर अब्जुगंज के ग्रामवासियों ने छठवर्ती महिलाओं के लिए एप्रोच पथ निर्माण कि मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किये।इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अगुवानी पुल निर्माण होने से छठवर्ती महिलाओं के लिए गंगा घाट जाने का रास्ता बंद हो जाएगा।इसकी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।वहीं अगुवानी पुल निर्माण के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश रंजन ने अब्जुगंज के समिप हो रहे अगुवानी पुल निर्माण का स्थल निरक्षण करते हुए ग्रामीणों को अश्वासन देने पर कि एप्रोच पथ छठवर्ती महिलाओं को दिया जाएगा।तभी ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किये।

इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश रंजन ने मिडिया को बताया कि अब्जुगंज ग्रामवासीयों कि बात मान ली गई हैं।छठवर्ती महिलाओं के लिए रास्ता दिया जाएगा।साथ ही उन्होंने बताया कि एक वर्ष के अन्दर अगुवानी पुल का निर्माण पुर्ण कर लिए जाएगें।बरसात एंव बाढ होने पर पुल निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होती हैं।तब पर कोशिश रहेगी की इस वर्ष कार्य को पुर्ण कर लिया जाए।इस दौरान तमाम पुल निगम के अधिकारी एंव अब्जुगंज. निवासी मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button