भागलपुर

मैदा लदा ट्रक गढ्ढे में उतरा, बाल बाल बचे लोग, चालक-उपचालक आंशिक रूप से घायल ।। Inquilabindia

  • एक दुकान क्षतिग्रस्त

बसंत कुमार । नवगछिया। ख़रीक एनएच 31 पर अंभो गाँव के समीप शनिवार सुबह करीब 3 बजे दरभंगा से कलकत्ता जा रहा मैदा लदा एक ट्रक का मैन पट्टी टूट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 15 फिट गड्ढे में उतर गया। पंडौल फ्लावर मिल का ट्रक पर 25 टन मैदा लोड था। इस दौरान घटना में सड़क किनारे निवास करने वाले देवन मंडल का एक दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक-उपचालक बाल-बाल बच गए।

दोनो आंशिक रूप से चोटिल है। सूचना पर खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद सुबह क्रेन से ट्रक को बाहर निकालकर गंतव्य की ओर रवाना किया। ये तो संयोग हुआ कि ट्रक गड्ढे में फंस गई और बगल के घर मे ट्रक प्रवेश नही किया वरना बड़ा हादसा होने की संभावना प्रबल थी। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि ट्रक को सुरक्षित है। जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button