भागलपुर

कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर स्वयं सहायका समुह कि सामुहिक बैठक।।।।

भागलपुर सुलतानगंज. मे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के निदेशानुसार नए नगर कार्यालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नए स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए समूह की महिलाओं के साथ बैठक की गई ।

बैठक में 15 स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, कोषाअध्यक्ष,सचिव और अन्य सदस्य मौजूद थी । इस बैठक में सुलतानगंज नगर परिषद क्षेतन्तर्गत नए स्वयं सहायता समूह के गठन के विषय पर विशेष चर्चा किया गया । लॉकडाउन की वजह से बहुत दिनों से स्वयं सहायता समूह का बैंको में खाता नही खुल पा रहा था । आज के बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सुलतानगंज के शाखा प्रबंधक भी मौजूद थे , जिनके द्वारा 10-15 स्वयं सहायता समूह के सारे दस्तावेज जांच कर समूह का खाता जल्द से जल्द खोलने की बात कही गई । इसके साथ साथ शाखा प्रबंधक के द्वारा समूह की महिलाओं को बैंक संबंधित बहुत सारी जानकारिया भिं दी गई, इससे महिलाओं में उत्साह दिख और महिलाओं ने शाखा प्रबंधक के लिए तालियां बज कर उनका अभिनंदन किया । नगर मिशन प्रबंधक राहुलदेव वर्मन के द्वारा बताया गया कि अगले हफ्ते तक लगभग 30-35 नवगठित स्वयं सहायता समूह का खाता खोलवाने हेतु दस्तावेज अलग अलग बैंको में जमा कर दिया जाएगा और जल्द से जल्द स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंको से जोड़ा जायगा । नगर मिशन प्रबंधक कुमार अविनाश भी इस बैतहक मे मौजूद थे उनके द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंको से ऋण मुहैया करवाया जायेगा ताकि वह अपना व्वसाय शुरू कर सकते और अपना जीविकोपार्जन को बेहतर कर सके । इस बैठक में CRP अलका देवी, शैलेश कुमार,नवीन कुमार और पार्वती देवी मौजूद थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button