भागलपुर

सन्मार्ग में छपी खबर के अगले दिन ही असर, बीडीओ ने मधुरापुर बाजार में जाम को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, बाजार की सड़कों पर लगाने वाले वाहन चालकों से वशूला जुर्माना

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के मुख्य बाजार मधुरापुर बाजार में लगने वाली जाम की समस्या को लेकर शनिवार को नारायणपुर बीडीओ हरीमोहन कुमार व भवानीपुर पुलिस ने बाजार के शब्जी मंडी में वाहन चालकों का मास्क जांच किया, साथ ही बिना मास्क वाहन चालकों से जुर्माना भी वशूला गया।

IMG 20211218 WA0010

इस दौरान बाजार की सड़कों पर जमघट लगाने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कम्प मच गया। सभी वाहन चालक मौके से फरार हो गए। बाजार की सड़कें सुनी हो गई। बता दे कि गत शुक्रवार को सन्मार्ग दैनिक अखबार में नवगछिया से मधुरापुर बाजार में लगने वाली जाम की समस्या की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसमे जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने अगले ही दिन यह कार्यवाई शुरू की। जिस कारण शनिवार को दिनभर बाजार की सड़कें खाली रही। बीडीओ ने वाहन चालकों से जिसमें छोटी बड़ी तीन पहिया, चार पहिया वाहन, टोटो ई रिक्शा और बङी वाहन को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक बाजार में प्रवेश नहीं कड़ना है। वही कोविड को लेकर मास्क चेंकिग अभियान चलाया। जिसमें 46 व्यक्तियों से 2300 रूपया वसूला गया। लोगों को हिदायत दी गई कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मास्क लगाना अनिवार्य है। खुद लोगों को शर्तक रहने की जरूरत है। बाजार में बराबर जाम को लेकर किया। जल्द ही बाजार में अतिक्रमण हटाओ को लेकर अभियान चलाया जाएगा। व्यवसायी को इसमें सहयोग करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button