भागलपुर

अपने सांसों के साथी वृक्षों की रक्षा व पौधारोपण करनी चाहिए।

प्रकृति का मनुष्य के साथ अन्योन्याश्रय से संबंध है जो मां के गर्व से शुरू होकर मृत्यु तक हर–पल,हर– क्षण साथ निभाता है, इसलिए हम सभी को अपने सांसों के साथी वृक्षों की रक्षा व पौधारोपण करनी चाहिए।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कही।
वह बताई कि हम सभी लोग जिस प्रकार से अपने भौतिक सुखों को पूर्ति करने के लिए वृक्ष की कटाई करते हैं लेकिन यह भूल जाते हैं कि इसी वृक्ष से निकली शीतल हवा हमारे लिए जीवनदायिनी हैं। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखनी चाहिए।
साथ ही वह कहीं की महिला मोर्चा की बहनों के साथ भागलपुर जिले में हम 5000 पौधा लगाएंगे।

ज्ञात हो कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आज भागलपुर जिले के विभिन्न मंडलों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जबकि भागलपुर शहर में तिलकामांझी व खंजरपुर में पौधारोपण हुआ।
जिसमें जिले भर में आम, मोहग्नी, सागवान, जामुन, आवला, वर, पीपल, अमरूद, अशोका ,कटहल आदि के करीब 450 पौधे लगाए गए, वहीं भागलपुर शहर में करीब 90 पौधा जिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने लगाया।

पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी रोहित पाण्डेय, प्रणव दास,महिला मोर्चा महामंत्री अनामिका ठाकुर, डॉ अल्का चौधरी, उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, नारायण मिश्रा,प्रेमलता कुमारी, संगीता सिन्हा ,अंजलि घोष, भारतीय शाह, कविता पांडे, स्वीटी कुमारी,रजनी कुमारी, अरुण भगत, गुड्डू राय सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।
इसके साथ विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष संगीता सिन्हा, रीना कुमारी, प्रिया कुमारी, कल्याणी देवी, नूतन यादव, प्रीति कुमारी, सुप्रिया सिंह, के नेतृत्व में जिले के अन्य मंडलों में पौधारोपण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button