घर में घुसकर दरिंदों ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म की प्रयास कर किया गोलीबारी

पीड़िता की मां, बहन, चाची आदि सभी परिजनों ने लगाई प्रशासन से न्याय की गुहार

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से
खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोरकाही थाना क्षेत्र के कोदरा, सोनमनकी गांव में देर रात शांति माहौल देखकर चुपचाप घर में घुसकर दरिंदों ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी कर दुष्कर्म की प्रयास करने का मामला सामने आया है। इतना हीं नहीं परिजनों द्वारा विरोध करने पर गोलीबारी की बातें बताई जा रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि खगड़िया जिला में पुलिस प्रशासन की लाख मुस्तैदी के बावजूद भी दरिंदों द्वारा विभिन्न जगहों पर इस तरह की निंदनीय मामले एक के बाद एक क्यों आ रही हैं ? क्या इन दरिंदो और हवस के भुखे जालिमों को पुलिस प्रशासन की जरा सी भी खौफ नहीं हैं ? शांति माहौल में बैठे आप अपने दिल पर हाथ रख फिर बताइए तो आपके दिल से आवाज आएगी नहीं, नहीं, नहीं…….। आखिर क्यों ? कब तक सुशासन बाबू के सरकारी राज और पुलिस प्रशासन के इस असफलता की लगातार फ्लॉप प्रयास का कारण समस्या में तब्दील गरीब बेबस लड़कियां झेलती रहेंगी ?


दरअसल परबत्ता प्रखंड के दरिंदों की मामला थमीं नहीं कि इधर अलौली प्रखंड के सोनमनकी में दरिंदों और पाप की कमाई पर ऐश फरमाते रावण ने एक बच्ची के साथ अपनी घिनौनी हरकतों का अंजाम देने से बाज नहीं आए। प्राप्त जानकारी अनुसार सोनमनकी गांव निवासी सिकेन्द्र शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी ने महिला थाना, खगड़िया में आवेदन देकर इस घिनौनी और निंदनीय मामले जो पुरे जिले की आचरण और पुलिसिया व्यवस्था को शर्मशार कर देती हैं, उसपर अंधे कानून के बहरे प्रशासनिक अधिकारी से न्याय गुहार लगाई हैं। जहां पुछताछ में पीड़िता ने बताई कि 17 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे अपने घर में अपने दो बेटी के साथ सोई हुई थी। जहां रात के 12 बजे मोरकाही थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के एक घर में दरिंदों ने घुसकर एक बेटी के साथ सर्वप्रथम छेड़खानी किया, फिर रेप करने की भी कोशिशें करने लगा। वहीं बेटी के द्वारा हल्ला व शोरगुल करने पर उसकी नींद टुटी तो देखा कि एक युवक ने उनके बेटी ने जबरदस्ती व बाइजबरन दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा हैं। जिसका विरोध किया तो उस दरिंदों ने अपने पास रखें पिस्तौल से सीधा फायर कर दिया। जो गोली उसके चेहरे को छुते हुए निकल गया, जिससे उसका चेहरा बारुद से पुरी तरह जल गया और दर्द से छटपटाने लगी। इतना हीं नहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आने पर दुष्कर्मी युवक ने धमकी देते हुए बोला कि केश करेगी, तो पुरे परिवार को जान से मार देंगे। इसी बीच ग्रामीणों के द्वारा मोरकाही थाना पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंच कर पीड़ित महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है! वहीं पुछताछ में महिला थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ीता का इलाज चल रही हैं। इसके साथ ही साथ पीड़ित परिजनों के द्वारा दी गई आवेदन को स्वीकृत कर लिया गया हैं। इसके अद्यतन मामले की जांच कर सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी।





