भागलपुर

बभनगामा बाजार में झोलाछाप चिकित्सक ने महिला को लगाया सुई, हो गया मौत।। INQUILABINDIA

बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा बाजार में झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा इलाज करने के क्रम में थाना क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड छह निवासी महिला संगीत देवी 55 वर्ष पति फुल्टन मंडल की मौत हो गई है। महिला की इलाज के क्रम में मौत के बाद झोलाछाप चिकित्सक मौके से वहां से फरार हो गया। महिला की मौत हो जाने की जानकारी जब तक परिजनों को मिल पाती चिकित्सक अपनी दुकान बंद कर मौके से वहां से निकल गए। मौत के बाद परिजन में आक्रोश उत्पन्न हो गया। इलाज के क्रम में महिला की मौत होने पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनि उमाशंकर सिंह, राघव सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने परिजनों के साथ बिहपुर सीएचसी लेकर गए। सीएचसी में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने बताया कि दबियत खराब होने पर उन्होंने बभनगामा बाजार के हम्मद मेडिकल के संचालक डॉ नैयर को दिखाया। उन्होंने अपने मेडिकल के आगे ही इलाज को शुरू कर दिया। उन्होंने पहले स्लाइन का बोतल लगाया। इसी क्रम में जैसे ही उन्होंने एक सुई लगाया उसकी हालत एकाएक बिगड़ गई। जबतक हम लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि उसे ज्यादा कुछ नहीं था घर से वह चलकर ही आई थी। परिजनों ने कहा कि चिकित्सक ने उसे किस प्रकार का सुई दिया उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की महिला के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button