भागलपुर

चापर दियारा में वज्रपात से मजदूर की मौत ।। Inquilabindia

नवगछिया। रँगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर दियारा पछियारी बहियार के महंत स्थान के समीप गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे वज्रपात की चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चापर दियारा वार्ड संख्या- 15 निवासी नारद दास 55 वर्ष बताया जाता है। घटना के वक्त मृतक मजदूर किसान के खेत से काम कर घर लौट रहा था। तभी वज्रपात हुई और वे वही पर मूर्छित हो गए। सूचना मिलते ही परिजन समेत सैकडों ग्रामीण दियारा क्षेत्र घटनास्थल पर पहुंचे। वही परिजन शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे।

ग्रामीणों के द्वारा रँगरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची रँगरा थाना पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिए। वही शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। देर शाम शव का दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक को तीन पुत्र पशुधर कुमार, धनुष धारी कुमार, तिलकधारी कुमार व एक पुत्री है। हादसे के बाद घरवालो का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता राशी देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button