भागलपुर

मिरहट्टी गाँव के एक छात्र रजौन बांका के स्कूल से लापता । Inquilabindia

5 दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का नहीं मिला कोई सुराग।

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गाँव के एक छात्र राकेश बाल विकास केंद्र खिड्डी रजौन बांका से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है । वही इस मामले में छात्र अंशु कुमार के माता पूनम देवी ने बताया कि राकेश बाल विकास केंद्र खिडडी हॉस्टल में रहकर पाँच साल से पढ़ाई करता था। मेरा पुत्र अंशु कुमार सिक्स क्लास का छात्र है । जो स्कूल के शिक्षक बिसु कुमार ने 30/9/21 को शाम के 3 बजे फ़ोन पर बताया आपका बच्चा अंशु कुमार लापता है । तभी हरबरा कर दूसरे दिन स्कूल पहुँच कर पुत्र की खोज बिन की लेकिन स्कूल के शिक्षक एवं प्राचार्य ने लापता होने की बात कहते हुए टालमटोल कर रहे हैं । सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए मांग किए तो नहीं दिखाया गया। और कहा आपका बच्चा 2 दिन में मिल जाएगा । यह कहकर मुझे घर वापस भेज दिए । और थाना को लिखित आवेदन देने की बात भी कहीं गई । इस बात को लेकर स्कूल से अपने घर वापस चले आए 2 दिन बाद मेरा पुत्र अंशु कुमार स्कूल के द्वारा कोई सूचना नहीं मिलने पर दोबारा स्कूल गई, तो डांट फटकार कर मुझे भगा दिया गया । इस बात को लेकर 3 दिन बीत जाने के बाद थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी का गुहार लगाया है। थाना में लिखित आवेदन देने से 2 दिन बीत गए हैं तब पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button