भागलपुर

रंगरा में दिल दहलाने वाली हत्या का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे!

भागलपुर ज़िले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशकीपुर दियारा में दिनांक 15.06.25 की रात्रि को मुक्ती साह की निर्मम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने उस वक्त हमला किया जब मुक्ति साह अपने बासा में सो रहे थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, वहीं बाकी अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज़ कर दी गई।

🔎 गिरफ्तारी का सिलसिला जारी…

ताज़ा सफलता पुलिस को 18.06.25 को मिली, जब टीम ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी
रंधीर मंडल, पिता- बिभीषण मंडल, साकिन- कोशकीपुर बालू टोला, थाना- रंगरा, जिला- भागलपुर को पूर्णिया से धर-दबोचा। पूछताछ में रंधीर मंडल ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

📜 आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है दागदार

  • एससी/एसटी थाना कांड सं०-06/24, दिनांक-14.03.24
  • धाराएं: 341, 323, 504, 34 भा.द.वि. एवं 3(1)(r)(s)/3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट

🚨 पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक ने दो टूक कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। रंगरा थाना कांड सं०-122/25 के तहत दर्ज इस मामले में शामिल हर अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी

👉 रंगरा थाना पुलिस की तेज़ तर्रार कार्रवाई और तकनीकी सटीकता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध कितना भी संगीन हो, कानून के लंबे हाथों से बचना नामुमकिन है।

जांच जारी है… जल्द होंगे और खुलासे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button