भागलपुर

हत्या, लूट, आर्म्स-एक्ट व अन्य मामले में वांछित कुख्यात राजा कटिहार के मनिहारी से हुआ गिरफ्तार ।।

हत्या, लूट, आर्म्स-एक्ट व अन्य मामले में वांछित कुख्यात राजा कटिहार के मनिहारी से हुआ गिरफ्तार ।।

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। रँगरा ओपी पुलिस ने सोमवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार मनिहारी के अमीराबाद गाँव में छापेमारी कर हत्या, आर्म्स-एक्ट, लूट समेत अन्य कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी रँगरा ओपी के मुरली निवासी राजा कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने बताया कि गिरफ्तार राजा पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत नवगछिया, गोपालपुर, रँगरा थाने में कुल पांच मामले दर्ज हैं। भवानीपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर चकरामी निवासी रिटायर सेना शशिधर शर्मा को नवगछिया कचहरी से लौटते समय खरीक एनएच 31 पर गोलियों से छलनी कर हत्या करने का आरोप है। वही राजा ने पिछले दिनों नवगछिया, गोपालपुर, रँगरा थाना क्षेत्र में एक ही दिन में तीन जगह लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। इस छापेमारी में रँगरा ओपीध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, एएसआई राजेश रंजन, पीटीसी सन्तोष कुमार, टेक्निकल सेल के कर्मी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। एसपी ने कहा कार्यवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button