भागलपुर

सरकारी गाइडलाइन का उल्लंघन करते दुकानदार से वसूला गया जुर्माना

संतोष राज,भागलपुर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के चेन को तोड़ने को लेकर राज्य सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है , इस दौरान बाजार के दुकानदारों के लिए भी दुकान खोलने का गाइडलाइन जारी किया गया है, बावजूद इसके कुछ दुकानदार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं , जिस पर लगातार जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है , भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मारवाड़ी टोला लेन स्थित पूजा टेक्सटाइल कपड़े की दुकान मैं चोरी-छिपे कपड़े बेचे जाने की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा दुकान मालिक से जुर्माना वसूला गया , इससे पूर्व भी जगदीशपुर सीओ के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने को लेकर पूजा टेक्सटाइल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी , जरूरत है कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button