भागलपुर

मरचिरमा ग्राम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का उदघाटन विधायक प्रो.ललित नारायण मंडल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किये।

संतोष राज रिपोर्टर, सुलतानगंज।

भागलपुर शाहकुंड प्रखंड के मरचिरमा गांव में मरचिरमा ग्राम विकास समिति के द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का किया गया आयोजन। इस भागवत ज्ञान यज्ञ के व्यासपीठ का पूजा मध्य प्रदेश से आए पंडित एवं ज्ञान यज्ञ के आचार्य नित्यानंद सिंह एवं शांति देवी के द्वारा किया गया। वही इस आयोजन का शुभारंभ विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुमन सिंह, मनोज मंडल, मुखिया ब्यूटी देवी , थाना प्रभारी श्वेता सिन्हा एवं समिति के लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन राकेश मिश्रा के द्वारा किया जा रहा था एवं धन्यवाद ज्ञापन परमानंद सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर अतिथियों का स्वागत फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। आज के इस भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव में प्रवक्ता देवकन्या साध्वी सुगना बाई के द्वारा भागवत कथा का लोगों ने जमकर रसपान किया।इस मौके पर एनडीए के तमाम कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button