भागलपुर

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का प्रखंड स्तरीय बैठक का परबत्ता में हुआ आयोजन ।।

श्रवण आकाश, बिहार पत्रिका, खगड़िया

खगड़िया जिले अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक प्लस टू उच्च विद्यालय में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन खगड़िया का प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुमलेश कुमार द्वारा किया गया, बैठक में परबत्ता प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन करने पर घंटों विचार विमर्श किया गया एवं परबत्ता प्रखंड स्तरीय बैठक में समिल्लित सभी सदस्यों ने प्रखंड कमेटी के गठन हेतु अपनी सहमति प्रदान कर अपनी अपनी विचार व्यक्त किया।

IMG 20220801 WA0020

वहीं इस बैठक में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुमलेश कुमार यादव व सचिव विजय कुमार के वर्तमान समय में मनचलों – असमाजिक तत्वों और भ्रष्ट नेताओं – प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न जगहों पर पत्रकारों पर लगातार कर रहे अत्याचारों के खातिर जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजिस्ट्रर्ड संगठन और उनके सभी सदस्यों पत्रकारों द्वारा हमारा यह संगठन हर समय साथ रहेगा। बेवजह किसी पत्रकार के ऊपर अत्याचार की कोशिश उन भ्रष्ट नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के आगे ईट का पत्थर साबित होगा। अर्थात अब किसी पत्रकार के कलम को कोई दबाने की हिम्मत तो दूर ख्वाब भी नहीं देख पायेंगे।

IMG 20220801 WA0019

वहीं इस बैठक में मौजूद सक्रिय पत्रकार पवन कुमार को प्रखंड संरक्षक, अमित कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, गुरुदेव पंडित को प्रखंड उपाध्यक्ष, गौतम कुमार को प्रखंड महासचिव, गीता यादव को प्रखंड सचिव, मुकेश कुमार दास को मीडिया प्रभारी, श्रवण आकाश को प्रखंड कोशाध्यक्ष और सदय कुमार को प्रखंड निर्देशक के साथ ही साथ जिला मुख्यालय पद का दावेदारी मिली। इसके साथ ही साथ नवीन कुमार, संजय कुमार समेत कई पत्रकारों की भी मौजूदगी दिखी।

IMG 20220801 WA0003 1

वहीं दुसरी तरफ नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला सचिव विजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष बिक्रम शर्मा ने कहा पत्रकारों की सुरक्षा तभी सम्भव हो पाएगा जब सभी पत्रकार एक जुट होकर पत्रकारिता करें, उच्च नीच का भेदभाव खत्म करें।उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे परवत्ता से दैनिक भास्कर न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार सदय कुमार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button