भागलपुर

अज्ञात वाहन के धक्के से रिटायर्ड गृहरक्षक जवान की मौत ।। Inquilabindia

नवगछिया। कदवा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशुरावत पुल फोरलेन खैरपूर के समीप सोमवार की अहले सुबह 5 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से रिटायर्ड गृहरक्षक जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक गृहरक्षक जवान कदवा ओपी के बिंदटोली कदवा निवासी अर्जुन प्रसाद ठाकुर 65 वर्ष बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घने कुहासे के कारण तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा वाहन ने पीछे से धक्का मारकर नवगछिया की तरफ भागते रह गया। घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कदवा ओपी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रिटायर्ड गृहरक्षक जवान अर्जुन प्रसाद दस वर्ष पूर्व सेवानिर्वित हुए थे। इनके दो पुत्र दयानंद ठाकुर और अशोक ठाकुर कई वर्षों से परिवार के साथ परदेस में रहकर रोजगार करते हैं। घर मे मृतक वर्षों से अकेले रह रहे थे। बताया जाता है कि कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति सही नही होने के कारण इधर उधर भटकते रहते थे। जानकारी पाकर मृतक का भतीजा समेत दर्जनों ग्रामीण नवगछिया अस्पताल पहुंचे। इधर पुलिस ने हादसे की सूचना उनके पुत्रों को दे दिया गया। दोनों पुत्र घर के लिए निकल चुके थे। वही देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीण मृतक के पुत्र के आने का इंतजार कर रहे हैं। कदवा ओपीअध्यक्ष चंदन कुमार दुबे ने बताया कि घटना को लेकर कदवा थाना में अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को प्रशासन से उचित सरकारी सहायता राशी देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button