खेल

भरतखण्ड और नयागांव के बीच रोमांचक मुकाबले में नयागांव क्रिकेट टीम विजेता

श्रवण आकाश की कलम से

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत जोड़ावरपुर पंचायत स्थित श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय नयागांव के विशाल मैदान पर भव्य रूप से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन बीते 5 जनवरी को हीं परबत्ता जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने अपने हाथों से किया था। तत्पश्चात अपने सभी ग्रामीण युवाओं को पीठ थपथपा हौसला अफजाई भी किया था । बताते चलें कि इस आयोजन में कई जगहों की क्रिकेट टीमों ने अपना – अपना खेल खेलकर मौजूद सैकड़ों दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया। वहीं बेहतरीन खेल खेलने के बदौलत भरतखण्ड और नयागांव की क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच खेलने का सौभाग्य प्राप्त किया।

IMG 20220115 WA0004

वहीं फाइनल मैच के शुरुआती दौर में वर्तमान जिला परिषद शैलेश कुमार शैलेश ने दोनों क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु उत्साह वर्धन का कार्य कर खेल प्रारंभ कराया था। जिसमें दोनों टीमों के कप्तान ने आपसी भाईचारे के साथ टाॅस उछाला गया तो भरतखण्ड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और कुल 12 ओवर में मात्र 76 रन बनाकर आउट आउट हो गए। जिसमें जमशेद कुमार ने हीं 12 बाॅल पर 21 रन बनाए थे।

IMG 20220115 WA0006

वहीं जवाब में नयागांव “जय माता दी” क्रिकेट टीम ने भी शुरूआती दौर में अच्छी खेल बीच में अपना संतुलन बिगाड़ते नजर आए, अंततः 2 ओवर में ही 2 रन बिकेट था कि रौशन और रोहित ने आपसी साक्षेदारी कर इस भव्य मैच को रोमांचक मैच का रुप दिया। इतना ही नहीं रौशन कुमार ने अपने खेल में 7 लंबी छक्के लगा 27 बाॅल पर 62 रन बना मौजूद ग्रामीण दर्शकों को खुशियां भरी अंदाज में झूमने – चिल्लाने को मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं “जय माता दी” नयागांव क्रिकेट टीम ने 9 ओवर में 9 बिकेट से जीत हासिल कर चमचमाती शिल्ड पर अपना कब्जा जमाया। जिसमें जमशेद कुमार को मैन ऑफ द सिरिज और रिशु भाई को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं इस रोमांचक मुकाबले में अम्पायर की भुमिका सनातन कुमार सिंह और अबनीश कुमार कर रहे थे। जबकि काॅमेंटेटर के रूप में नागराज सिंह और मनीष कुमार नजर आए।

IMG 20220115 WA0007

वहीं विजेताओं को वर्तमान जिला परिषद शैलेश कुमार शैलेश ने अपने हाथों से विजेता मैडल प्रदान कर हौसला बढ़ाते हुए बताया कि इतनी बेहतरीन खेल का मैं कभी कल्पना भी नहीं किया था। मुझे खेल देख बहुत आनंद आया। भविष्य में भी इस तरह की आयोजन और खिलाड़ियों के सहयोग की बात हों तो मैं बिल्कुल यथासंभव सहयोग करूंगा। फिलहाल आप सभी इसी तरह खेलते रहिए अपने लक्ष्य पर अडिग रहिए। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मौके पर हिमांशु कुमार, कन्हैया कुमार, रिशु गर्ग, सोनू कुमार, राजा कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

IMG 20220115 183556

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button