मनोरंजन

Sonakshi Sinha से पंगा लेने वालों को खानी पड़ेगी मुंह की, एक्ट्रेस बोलीं- बड़े-बड़े दबंगों और लुटेरों के साथ कर चुकी हूं काम

हिंदी सिनेमा की सबसे दमदार एक्ट्रेस में से एक सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने दंबग स्टाइल के काफी जानी जाती हैं. बेबाक अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा के तेवर देखने लायक रहते हैं. इस बीच सोनाक्षी सिन्हा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी उनसे पंगा लेने वालों का क्लास लगाती हुईं दिखाई दे रही हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने की सबकी बोलती बंद

शनिवार को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सोनाक्षी ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि उन्होंने बड़े-बड़े दबंग और लुटेरों के साथ काम किया है. मुझसे पंगा लेने वालों की किस्मत फूटने वाली है.

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के कॉमेडी शो- केस तो बनता है (Case Toh Banta Hai) का प्रोमो है. जी हां बहुत जल्द सोनाक्षी केस तो बनता है शो में शिरकत करने वाली हैं.


ये शो सेलेब्स की खिंचाई करने के लिए काफी जाना जाता है, लेकिन सोनाक्षी ने उल्टा इस शो के कलाकारों की क्लास लगा दी है. जिसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर आसानी से लगा सकते हैं.

प्रोमो में आप देखेंगे कि सोनाक्षी एक-एक करके शो के सभी सदस्यों को अपने तेवर का नजारा दिखा रही हैं. इससे ये साबित होता है कि सोनाक्षी सिन्हा के साथ पंगा लेना कोई मामूली बात नहीं हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button