भागलपुर

अलग-अलग मामले में छह गिरफ्तार ।।

नवगछिया। रँगरा थाना पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में कार्यवाई करते हुए छह अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सोमवार के दिन जेल भेज दिया। इस बाबत रँगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि रविवार शाम करीब 8 बजे गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मंदरौनी कोसी नदी क्षेत्र बालू खनन स्थल पर छापेमारी कर अबैध रूप से उजली बालू का खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर जप्त कर लिया गया। वही मौके से भाग रहे तीनो ट्रैक्टर चालक को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त रँगरा थाना क्षेत्र के सधवा निवासी हरिलाल कुमार और अमूल्य कुमार एवं रँगरा निवासी सुनील कुमार बताया जाता है। दूसरी ओर रँगरा पुलिस ने देर रात शराब उत्पादन करने के मामले में एक वर्ष से फरार कांड के नामजद अभियुक्त रँगरा निवासी डबला मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि पिछले वर्ष भागलपुर में शराब बनाने की फैक्ट्री का उदभेदन किया गया था ।

जिसमे चार आरोपित को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। वही इस कांड के डबला फरार चल रहा था। वहीं दूसरी ओर रँगरा पुलिस ने रविवार रात्री करीब दो बजे गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के मदुसूदनपुर बैसी में छापेमारी कर सड़क पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे शराबी स्थानीय सौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का माउथ एनेलाइजर व रँगरा पीएचसी में मेडिकल जांच में अल्कोहॉल की पुष्टि हुई।

मामले में उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर रँगरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रेम प्रसंग में रँगरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से पंद्रह दिन पूर्व फरार युवती को पूर्णिया जिले के भवानीपुर स्थित उसके प्रेमी के एक रिश्तेदार के यहाँ से बरामद किया गया। वही मौके से नाबालिक किशोरी के प्रेमी पूर्णिया जिले के बलिया अस्कतिया निवासी ब्रजेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। रँगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि युवती को कोर्ट में 164 का बयान के बाद परीजन को सौंप दिया गया। वही गिरफ्तार प्रेमी का मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेशी कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button