भागलपुर

समाजिक न्याय कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कृषि कानुन बिल वापस लेने के विरोध मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए विरोध प्रर्दशन किए।।

भागलपुर सुलतनगंज के सीतापुर गांव मे समाजिक न्याय आनदोलन के कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर कृषि कानून बिल वापस लेने के विरोध मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करते हुए विनाशकारी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किसान प्रर्दशन किए। साथ ही समाजिक न्याय आनदोलन के कार्यकर्ता रामानंद पासवान के नेतृत्व में सुल्तानगंज के सीतारामपुर में प्रदर्शन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानून वापस लेने व एमएसपी को कानूनी दर्जा देने,आदिवासियों के दमन व जंगल-जमीन से बेदखली पर रोक लगाने,बिहार के पूर्णिया जिला के बायसी के मझुआ गांव के महादलितों को न्याय देने और भूमिहीन दलितों-बहुजनों को भूमि की गारंटी करने की मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद किया गया।
इस दौरान सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के कार्यकर्ता रामानंद पासवान ने कहा कि आज ही नरेन्द्र मोदी की सरकार 7 साल पूरा कर रही है.यह सरकार देश के लिए विनाशकारी साबित हो रही है और तानाशाही के रास्ते चल रही है.।साथ ही कहा कि मौसम की मार झेलते हुए महामारी के बीच तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन ने भी आज 6 महीने पूरा कर लिया है.किसान खेत-खेती-रोटी और देश बचाने के लिए लड़ रहे हैं.केन्द्र सरकार किसानों की आवाज को अनसुना कर रही है.
इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.।इस दौरान समाजिक न्याय आनदोलन के कार्यकर्ता शंकर बिन्द, डब्लू पासवान, बबलु राम, प्रीतम रमण, रजनीश कुमार, उचित राम, अनिल राम, राजा कुमार, पंकज पासवान, मिथुन कुमार, राकेश कुमार, धीरज कुमार, प्रिंस साह,राजू कुमार, छोटु कुमार साह, कुन्दन कुमार, छोटु मंडल, सुमीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button