भागलपुर

दिवंगत कांग्रेस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद बाबू को दी गई अंतिम विदाई

अमरजीत सिंह / भागलपुर

भागलपुर से कहलगांव में दिवंगत कांग्रेस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मंत्री तथा 9 बार के विधायक रहे सदानंद बाबू को आज अंतिम विदाई दी गई कहलगांव के श्मशान घाट पर उनके बेटे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभानंद मुकेश के द्वारा मुखाग्नि दी गई उनके अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ता समेत पूरे कहलगांव की जनता का जनसैलाब श्मशान घाट पर उमड़ पड़ा सदानंद बाबू लोगों के बीच लोकप्रिय नेता के साथ साथ सभी के अभिभावक स्वरूप भी थे आज उनके जाने से राजनीतिक गलियारों में बहुत बड़ी क्षति हुई है, इस दुख की घड़ी में कई दिग्गज नेता श्मशान घाट पर उपस्थित थे जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र राठौर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता तथा भागलपुर विधायक अजीत शर्मा केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे जदयू विधायक गोपाल मंडल भाजपा नेता पवन मिश्रा कहलगांव राजद प्रखंड अध्यक्ष बासुकी नाथ यादव कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा भाजपा नेता राज कुमार सिंह कांग्रेस भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रवेश जमाल कार्यकारी जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी यादव गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष शाहबाज आलम मुन्ना समेत कई अन्य गणमान्य नेता मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button