भागलपुर

सीआरपीसी की धारा 107 की कार्यवाई में थानाध्यक्ष पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाई करने का लगाया आरोप ।। Inquilabindia

एसपी और एसडीओ को आवेदन देकर की न्याय की मांग

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बलाहा निवासी कौशल्या देवी ने नवगछिया एसपी एवं एसडीओ को आवेदन देकर भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह पर निजी स्वार्थसिद्धि के लिए बलाहा गाँव के एक व्यक्ति विशेष के बहकावे में आकर सीआरपीसी की धारा 107 की कार्यवाई करने में पक्षपातपूर्ण कार्यवाई करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में पीड़िता कौशल्या देवी ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह पर विभिन्न तरह के आरोप लगाकर परेशान करने एवं गलत ढंग से धारा 107 की कार्यवाई करने का आरोप लगाया है। वही उचित न्याय नही मिलने पर महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग के समक्ष एवं न्यायालय में भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह एवं बलाहा के रमेश शर्मा पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। आवेदन में कहा है कि थानाध्यक्ष रमेश साह ने वैसे लोगों पर भी 107 की कार्रवाई की है जो दरअसल समाज के प्रतिष्ठित, नौकरीपेशा वाले, बुजुर्गों पर भी सीआरपीसी की धारा 107 की कार्रवाई कर दी गई है। जो सरासर अन्यायपूर्ण कार्यवाई है।


क्या है मामला:- आवेदन में लिखा है कि 29 जनवरी को डेढ़ बजे के करीब बलाहा 14 नम्बर सड़क पर उनके घर के सामने ही मास्क जांच करने के दौरान गौड़ीपुर के टोटो चालक राणा चौधरी और भवानीपुर ओपी पुलिस के बीच नोकझोंक के दौरान कौशल्या देवी के परिवार वालों ने मौके पर मौजूद लोगो से जानवरों की तरह पुलिसकर्मियों से पिट रहे टोटो चालक को छुड़ाने का आग्रह किया था। इस दौरान मौजूद भीड़ में लोगों द्वारा मारपीट का वीडियो बनाने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों से विडियो को बायजबरण डिलीट करवाया और जब पुलिस पिटाई से घायल टोटो चालक अधमरा हो गया तो भीड़ उग्र हो गई जिसके बाद माहौल देखकर मौके से सभी पुलिसकर्मी वहां से निकल गए।

वही घटना के कुछ देर बाद ही नारायणपुर पीएचसी में इलाज करा रहे टोटो चालक गौड़ीपुर के राणा चौधरी की गंभीर हालत देख मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया था। मायागंज अस्पताल में मीडियाकर्मियों के सामने राणा ने खुद बयान जारी कर थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मास्क के नाम पर दो हजार रुपये मांग करने का आरोप लगाया था।

जिसके बाद मौका ए वारदात पर मौजूद कौशल्या देवी ने भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह व अन्य पुलिसकर्मियों के द्वारा टोटो चालक के साथ हुई मारपीट का जिक्र विस्तृत रूप से मीडिया के सामने कर दी। वही बयान देने के बाद उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा डराया धमकाया जाने लगा। कौशल्या देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि घटनास्थल पर जिन लोगो का बयान पुलिस ने दर्ज कर रिपोर्ट भेजी है वह बयान उनके अपने खास लोगो का है, जो पूरी तरह गलत है। दरअसल जो लोग घटनास्थल पर मौजूद ही नही थे सिर्फ उनलोगों का ही बयान पुलिस ने दर्ज किया है। उधर में टोटो चालक राणा चौधरी के भाई ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर न्याय की मांग की है। जिसकी सुनवाई शुरू होने वाली है। इधर पीड़ित कौशल्या देवी ने एसपी और एसडीओ नवगछिया के यहां आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कौशल्या देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि गाँव के रमेश शर्मा से उनका पूर्व के जमीनी विवाद में थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर आवेदन दर्ज किया था। जिससे बौखलाए थानाध्यक्ष ने धारा 107 की कार्यवाई करके अमानवीय कार्य किया है। इस बाबत पूछे जाने पर भवानीपुर ओपीध्यक्ष रमेश कुमार साह ने पक्षपात से इनकार करते हुए कहा, घटनास्थल पर पुलिस को जिन लोगो ने हंगामा कर खदेड़ा है, उनको ही धारा 107 का नोटिस भेजा गया है। वहीं नवगछिया पुलिस अधीक्षक शुशांत कुमार सरोज ने कहा कि आवेदन मिलने पर मामले कि जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button