भागलपुर

Nitish kumar  का चुनावी जनसंपर्क Bhagalpur Loksabha के अंतर्गत Naugachia के रंगरा

नवगछिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के निवर्तमान सांसद अजय मंडल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए रंगरा प्रखंड के संत विनोबा उच्च विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पूर्व 15 वर्ष तक पति पत्नी ने मिलकर राज किया था।उन लोगों के काल में शाम होते ही लोग घर में कैद हो जाते थे। रोड नहीं था। न सड़क था ना ही शिक्षा और ना स्वास्थ्य था। हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए कार्य किया है कुछ लोगों ने पत्नी,बेटा,बेटी को आगे बढ़ा रहें हैं। वे लोग गड़बड़ कर रहे थे इसलिए उन लोगों को हटा दिया।

सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया। छात्राओं को पौशाक, साईकिल स्कूल जाने के लिए दिया गया। उसके पश्चात सड़कों का निर्माण किया। महिलाओं को स्नातक पास करने पर 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। पंचायत चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। शिक्षक व पुलिस की नौकरी में भी आरक्षण दिया गया। स्वंय सहायता समूह को आगे बढ़ाने के लिए विश्व बैंक से कर्ज लिया। इसको विस्तार करके इसका नाम जीविका दिया गया। अब शहरी क्षेत्र में भी इसे लागू किया जायेगा। महिलाओं का जीवन स्तर काफी उपर हुआ है

गली गली रोड बनाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति माह 11हजार लोगों का ईलाज किया जाता है। भागलपुर का दंगा आप सभी को याद होगा।1989 में दंगा हुआ था।उसमें अल्पसंख्यकों की क्या हालत हुई थी। दंगा की जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलवाईं गई। प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपए महिना दिया जा रहा है। मदरसों की सरकारी किया गया। कब्रिस्तान की घेराबंदी किया गया। एक लाख कब्रिस्तान की और घेराबंदी की जायेगी।60वर्ष पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button