नवगछिया में अलग अलग सड़क दुघर्टना में दो की मौत कई घायल।।

Screenshot 2022 1007 121932
[espro-slider id=5813]

नवगछिया में अलग अलग सड़क दुघर्टना में दो की मौत कई घायल।।

नवगछिया। पुलिस जिले में दुर्गापूजा (DURGAPUJA) के दिन बुधवार को अलग अलग सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी हुए। मिली जानकारी के अनुसार स्माइलपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई। जिसमें एक मृतक की पहचान भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रेलवे लोको कॉलोनी निवासी स्व मो इस्तेखार खां के पुत्र दिलवाज खां एवं घायल गोपी मंडल बताया गया है। इधर परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर 16 वर्षीय दीपक कुमार को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। दीपक अनाथ था। कुछ वर्ष पहले उसके माता पिता का देहांत हो गया था। वह अपने नानी के घर इसमाईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता में रह रहा था। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। तीसरी घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक एनएच 31 पर एक साथ चार वाहन आमने सामने एवं पीछे लड़ गए।

जिसमें एक स्कॉर्पियो तीन मारुति कार आगे पीछे से लड़ा जिसमें स्कॉर्पियो के चालक पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। इस घटना में मामूली रूप से घायल लोगों का इलाज करा कर भेज दिया। सभी गाड़ियों को जबय कर थाना में रखा है। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो की मृत्यु हुई है। कई वाहन जब्त किया गया है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *