भागलपुर

बिहपुर के डाकबंगला मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती मनाया गया।

बुधवार को बिहपुर के डाकबंगला मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती मनाया गया।इस आयोजन के अध्यक्षता व संचालन राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ई.शैलेंद्र ने कहा कि स्वामी जी का जन्‍म 12 जनवरी 1863 को हुआ था।उनका जन्मदिन हर साल युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।स्वामी ने कहा है कि जब तक जीना,तब तक सीखना,अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता,एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान.ध्यान से ही हम इन्द्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते है।पवित्रता,धैर्य और उद्यम- ये तीनों गुण मैं एक साथ चाहता हूं।

IMG 20220112 WA0013 1

उठो और जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है,मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है।एक समय में एक काम करो,और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।ध्यान और ज्ञान का प्रतीक हैं भगवान शिव,सीखें आगे बढ़ने के सबक।लोग तुम्हारी स्तुति करें या निंदा,लक्ष्य तुम्हारे ऊपर कृपालु हो या न हो,तुम्हारा देहांत आज हो या युग में,तुम न्यायपथ से कभी भ्रष्ट न हो।इस मौके पर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित कुमार शर्मा,राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि राहुल,अविनाश कुमार,आशीष कुमार,सूरज कुमार,गुलशन कुमार,अमित कुमार,घनश्याम कुमार,मो.सैफ अली व अभिषेक आदि समेत कई भाजपा नेता प्रो.भोला कुंवर,नवीन कुमार चौधरी उर्फ चुन्नू,मुकेश पोद्दार,परमानंद राय,संजय राय व कमलरंजन आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button