मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्फी जावेद ने कहा – अपनी चड्डी संभालो, मैने ब्रा-पैंटी पहनी है या नहीं उस पर…।। Inquilabindia

उर्फी जावेद उन एक्ट्रेस में से हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। हर रोज वो अपने किसी ना किसी बयान या ड्रेस को लेकर चर्चा में आती हैं और ट्रोल भी होती हैं। खासतौर से उर्फी की ड्रेसेज को लेकर अक्सर ही उनको ट्रोल किया जाता है और कई बार भद्दे कमेंट भी किए जाते हैं। उर्फी ने इसको लेकर मीडिया पर गुस्सा निकाला है।

img 20220303 2107161988263035233036476

मेरी छवि खराब कर रहा मीडिया
खुद को लेकर छपने वाली खबरों को लेकर उर्फी ने गुस्सा जताते हुए कहा कि मीडिया में उनको लेकर ऐसे बातें होती हैं, जैसे वो बहुत बड़ी स्लट हैं। उर्फी ने कहा, मुझे लेकर ‘उर्फी ने अश्लीलता की हदें पार कीं’, ‘उर्फी नंगी सड़क पर उतर आई’ ‘उर्फी ने ब्रा ही नहीं पहनी’ जैसी हेडलाइन लगाई जाती हैं। मेरी समझ से बाहर है कि क्यों औरतों के अंडरगारमेंट पर इतना ध्यान दिया जा रहा है।

आप अपनी चड्ढी पर ध्यान दीजिए ना
उर्फी ने आगे कहा- मैंने ब्रा-पेंटी पहनी है या नहीं इससे किसी को क्या मतलब है। आप अपनी चड्ढी पहनिए और उसको संभालिए। मेरे अंडरगारमेट पर ध्यान मत दीजिए। मैं अपना देख लूंगी। उर्फी ने कहा कि मीडिया उनको किसी खराब औरत की तरह पेश करना बंद करे।

उर्फी को अक्सर किया जाता है ट्रोल
उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता भी काफी है लेकिन जब वो अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं तो अक्सर ही उनका मजाक उड़ाया जाता है। हालांकि इसको लेकर फर्क ना पड़ने की बात भी उर्फी कहती रही हैं लेकिन अब उन्होंने मीडिया पर गुस्सा भी निकाला है।

कपड़े ही नहीं मेरा काम भी देखा जाए
उर्फी जावेद अपनी ड्रेसेज को लेकर होने वाली बातों से भी खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि उनकी पहचान सिर्फ कपड़ों से नहीं है। वो कपड़ों से अलग उससे कहीं ज्यादा कुछ हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभिनेत्री हूं और काम से भी मुझको पहचाना जाना चाहिए।

बीते एक-डेढ साल से लगातार सुर्खियों में हैं उर्फी
उर्फी जावेद बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि वे इससे 8वें दिन ही बाहर हो गईं। बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। उर्फी ने इसके बाद लगातार ही अपने बयानों और ड्रेसेज के चलते खुद को चर्चा में बनाए रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button