Uncategorized

बच्चों के हालातों को दरकिनार कर रिश्वतखोर कलयुगी शिक्षक की वीडियो हुई वायरल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के आदेशानुसार पूरे बिहार के समस्त जिलों के उच्च विद्यालय इंटर स्तरीय विद्यालयों में वर्तमान समय में प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर बच्चों के बीच हलचल सी माहौल पैदा हो गई है। वही बात करते हैं खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के शिक्षा व्यवस्था की जहां विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों से प्रैक्टिकल के परीक्षा में अधिकतम अंक देने को लेकर बच्चों से निफिक्र व शान के साथ ज्यादा से संख्या में पैसे उगाही करने, अर्थात खुलेआम ज्यादा से ज्यादा पैसे वसूलते दिख रहे हैं।

वही बच्चों उन्हें भी अपने हिम्मत को इन रिश्वतखोर गुरुजी के सामने दिखाने से बाज नहीं आए और अपने रिश्वतखोर गुरुजी की रिश्वत लेते ऑन द स्पॉट वीडियो बना वायरल कर दिया। जो वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल होते नजर आ रही है। हालांकि वीडियो को गौर से देखने पर साफ साफ पता चलता है कि यह वीडियो परबत्ता प्रखंड अंतर्गत राजकृत उच्च विद्यालय भरतखंड के है हालांकि वीडियो को लेकर जब विद्यालय प्रधान से संपर्क किया गया तो इस वीडियो को लेकर विद्यालय प्रधान ने बताया कि यह वीडियो हमारे स्कूल की नहीं है और ना ही हमारे स्कूल के शिक्षक शिक्षिका है।

IMG 20220130 WA0005 1

लेकिन यदि आप गौर से वीडियो को देखते हैं तो आप खुद भी बता सकते हैं यह वीडियो राजकीयकृत उच्च विद्यालय भरतखंड कि हीं स्कूलों की है। क्योंकि वीडियो के बैकग्राउंड में जो लिखावट दिख रही है इसे साफ – साफ साबित होते की वीडियो और शिक्षक शिक्षिका इसी स्कूल की है। जिसमें छात्राओं ने अपने गुरुजी से मोटी रकम देने को लेकर मजबुरी बता रही हैं तो वहीं पत्थर दिल वाले शिक्षक – शिक्षिका ये कह रहे हैं कि पैसे दोगे तो हीं नंबर मिलेगी बर्ना जो मेरा मन करेगा वहीं करेंगे। हालांकि फिलहाल विद्यालय के प्रधान इस मामले को लेकर पीछे हटते दिख रही है । अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग के द्वारा इस वीडियो को लेकर कहां तक कार्यवाही होती है या फिर बच्चों के साथ रिश्वतखोर गुरु जी के ऊपर कहां तक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन अमल करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button