भागलपुर

सुल्तानगंज मुख्य चौंक बाजार सहित अन्य जगहों मे सीसीटीवी कैमरा बना शोभा।

सुल्तानगंज मुख्य चौंक बाजार सहित अन्य जगहों मे सीसीटीवी कैमरा बना शोभा।

सुल्तानगंज मुख्य चौक पर लगा कैमरा सिर्फ देखने के लिए रह गई है। बता दें कि डीएसपी डॉ गौरव कुमार की पहल पर सभी चौंक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया था। जिसका मॉनिटरिंग डीएसपी डॉ गौरव कुमार के द्वारा की जा रही थी। उनका तबादला होते ही नेट की अव्यवस्था होने के वजह से सीसीटीवी कैमरा सिर्फ देखने के लिए रह गया है।एक भी सीसीटीवी कैमरा उपयोग मे नहीं हैं।

क्या कहते हैं पुलिस पब्लिक समन्वयक।

पुलिस पब्लिक समन्वयक दीपांकर कुमार का कहना है कि पहले बिणा जलपान द्वारा नेट की व्यवस्था दी जा रही थी। लॉकडाउन लगने की वजह से दुकान बंद हो गई ।जिसके कारण नेट की सुविधा बंद हो गई। ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि एक से दो दिन के अंदर सारे सीसीटीवी कैमरा को अपडेट कर दिए जाएंगे।जिससे शहर के सभी सीसीटीवी कैमरा काम करने लगे।इसके लिए स्थानीय थानाध्यक्ष लाल बहादुर से बातचीत कर सीसीटीवी कैमरा का व्यवस्था दुरुस्त कर लिए जाएंगे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button