भागलपुर

सुलतानगंज के जदयु कार्यकर्ताओं ने जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर मिठाई बांटे ।।।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मे जदयु कार्यकर्ताओं ने जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयु के कार्यकारिणी बैठक मे मनोनीत होने पर जदयु कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किए।इस दौरान पुर्व जदयु के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार रवि ने कहा कि हमारे नेता सह सासंद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयु कार्यकारिणी बैठक मे जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया हैं।जिससे हमारी पार्टी मजबूती कि ओर आगे बढेगी इसके लिए पार्टी के नेता मुख्यमंत्री नितिश कुमार सहित जदयु के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बधाई दिए।साथ ही जदयु कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दिए।शुभकामनाएं व बधाई देनेवालो मे विधायक प्रो.ललित नारायण मंडल, जदयु कार्यकर्ता सुधीर कुमार प्रोग्रामर,पवन केसान, बबुआ नंद सिंह,सरोज चौधरी,रमण झा,समिर झा ,राजेश झा,अनिल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दिए।इस दौरान जदयु के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button