भागलपुर

राजद नवगछिया जिलाध्यक्ष का चुनाव आज 12 बजे तेतरी विवाह भवन में होगा ।। Inquilabindia

नवगछिया। तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने विवाह भवन में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया जिलाध्यक्ष के चुनाव होने वाला है। इसे लेकर जिला निर्वाची पदाधिकारी नवगछिया के डॉ चक्रपानी हिमांशु ने बताया कि आज दिन के 12 बजे नवगछिया के तेतरी दुर्गा स्थान के सामने विवाह भवन तेतरी में चुनाव होगा। जिसमे पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button