खेलकूद

मां भगवती मंदिर के प्रांगण में राज्यस्तरीय वाॅलीबाॅल टुन्नामेंट का खेल हुआ प्रारंभ

IMG 20220225 WA0029

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मां भगवती मंदिर डुमरिया बुजुर्ग के प्रांगण में मां भगवती वॉलीबॉल क्रिकेट टीम के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों की अपार सहयोग से राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रारंभ हो चुकी है। जहां शुक्रवार को लोकल टीम के बीच वॉलीबॉल मैच का रोमांचक मुकाबला हुई। जिसमें अगुआनी डुमरिया, डुमरिया बुजुर्ग, कबेला, खुर्द डुमरिया में टेस्ट मैच खेल डुमरिया बुजुर्ग और अगुआनी डुमरिया ने बेहतरीन खेल खेल कर सेमीफाइनल मैच खेलने का मौका हासिल किया। जिसमें दोनों लोकल टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुई। जहां डुमरिया बुजुर्ग और अगुआनी के बीच सेमीफाइनल में 2-0 से डुमरिया बुजुर्ग ने जीत हासिल कर अगुआनी को पराजित किया । वही शनिवार को लीग मैच कुलवाईज खेला जाएगा। साथ ही साथ 27 फरवरी और 28 फरवरी को दो दिवसीय डे नाइट अर्थात दिन और रात राज्य स्तरीय भव्य रोमांचक मैच खेला जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर चौकी, बनारस, गाजीपुर, बेगुसराय के बरौनी फ्लैग, रतनपुर, मिरैलीपुर, भागलपुर, डुमरिया बुजुर्ग आदि टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा।

IMG 20220225 WA0030

वहीं मुख्य कार्यकर्ता रजनीश कुमार ने बताया कि हर वर्ष हम सभी युवाओं के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया ताकि गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खेल के प्रति लोगों की रुचि बनी रहे! वहीं मुख्य कार्यकर्ता सुधाकर कुमार ने बताया कि आज के इस आधुनिक दौर में जहां एक तरफ बच्चे और युवा मोबाइल में व्यस्त होकर असल खेल को भूलने लगे हैं. इस तरफ के टूर्नामेंट होने से बच्चे सहित युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनेगी !

IMG 20220225 WA0027 1

मौके पर संतोष कुमार, टिंकु कुमार, मुरारी कुमार, रजनीश कुमार, सुधाकर कुमार, त्रिपुरारी,अमित आदि दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीणों का जमावड़ा मैच का आनंद ले रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button