भागलपुर

नयाटोला भवनपुरा के नीरज हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त सहित दो कुख्यात अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे ।। Inquilabindia

नवगछिया। गत 15 जनवरी को नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में कोसी दियारा क्षेत्र के बेलोरा, अठरबिग्घि, खगरिया बहियार दयालपुर मौजा आदि के खाकोवन जंगलों में अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया था। जिससे जंगलों में छिपे कुख्यात अपराधी पुलिस के भय से इधर उधर बिल में छिपे हुए थे। वही पुलिस की लगातार दबिश और कोसी दियारा क्षेत्र में लगे पुलिस कैंप को देखकर बौखलाए अपराधी गाँव में छिपने की फिराक में थे। तभी 17 जनवरी की रात्री में नदी थाना कांड संख्या- 02/22, भवनपुरा के नीरज हत्याकांड व आर्म्स एक्ट के आरोपित के अपने घर नयाटोला भवनपुरा आने की गुप्त सूचना पर नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज के द्वारा नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम द्वारा खरीक के नयाटोला भवनपुरा में एक केला के बागान में पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इस क्रम में हत्याकांड के नामजद अभियुक्त खरीक थाना के गनेशपुर निवासी बिपिन यादव पिता सहदेव यादव, एवं अप्राथमिकी अभियुक्त खरीक के नया टोला भवनपुरा निवासी पप्पू यादव पिता अंबिका यादव को पुलिस ने केला बगान में बने बंकर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में नवगछिया एसपी शुशांत कुमार सरोज ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पिसी कर पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार पप्पू यादव पर खरीक थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य मामले सहित कुल 06 एवं रेल थाना नवगछिया में हत्या व आर्म्स एक्ट के एक मामला सहित कुल 07 आपराधिक मामले दर्ज हैं।छापेमारी दल में नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, वज्र टीम एवं नदी एवं खरीक थाना के दर्जनों सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।दूसरी ओर नवगछिया न्यायालय एडीजे-03, के एएसटी नम्बर- 1194/05, हत्या व आर्म्स एक्ट के फरार वारन्टी स्माइलपुर थाना के मीठा गाँव के संजय यादव पिता बिंदेश्वरी यादव को उसके घर से स्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान द्वारा गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button