भागलपुर

बांका सांसद गिरधारी. यादव ने ए.के।गोपाल कॉलेज का किए निरक्षण।। Inquilabindia

संतोष राज रिपोर्ट सुलतानगंज।।

भागलपुर बांका लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री गिरधारी यादव जी का आगमन ए के गोपालन कॉलेज परिसर में हुआ, जहां कॉलेज प्रबंधन प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद के द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से माननीय सांसद महोदय का भव्य स्वागत किया गया । साथ ही साथ कॉलेज परिवार के द्वारा भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
माननीय सांसद महोदय ने कॉलेज का निरीक्षण किया तथा कॉलेज के प्रबंधक प्रोफ़ेसर अर्जुन प्रसाद के द्वारा यह मांग रखी गई कि स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा कॉलेज परिसर में नमामि गंगे के तहत सीवरेज प्लांट बनाने का निर्णय लिया गया है ,जो कॉलेज एवं छात्र छात्राओं के हित में ठीक नहीं है ,जिस पर रोक के लिए कॉलेज प्रशासन के द्वारा संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर उक्त कार्य पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है । उक्त कार्य को होने से रोकने के लिए माननीय सांसद महोदय से भी अनुरोध किया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए माननीय सांसद महोदय ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि कॉलेज के परिसर में उक्त कार्य कराना कॉलेज एवं छात्र के हित में ठीक नहीं होगा इसलिए इस योजना को किसी अन्य जगह चिन्हित करके करवाया जाए ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रोफेसर नवीन यादव ,प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद यादव ,प्रोफेसर संजय कुमार मंडल, शंकर बिंद, सिकंदर शाह, बम शंकर कुमार, रमेश यादव, मोहम्मद मेराज, राजेंद्र कुमार पोद्दार, पवन के सान मिथिलेश कुमार चौधरी ,चंदन कुमार, शिशिर कुमार सिंह ,नितेश कुमार रत्नेश्वर ठाकुर ,परीक्षित कुमार आदि शिक्षक एवं शिक्षक और कर्मचारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button